बालकनी में बैठे किशोर को 33 केवी लाइन से लगा करंट, मौत
हाल में 12वीं साइंस में बने थे 93 फीसदी अंक
जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके महादेव नगर में रात को अपने बहनोई के पास में रहने वाले एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर की बालकनी में बैठा था और 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया था। पुलिस ने मृतक के बहनोई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। इसने हाल ही में 12 सांइस की परीक्षा 93 फीसदी अंकों से पास की थी।
महामंदिर थाने के एएसआई रमेश ने बताया कि मूलत: भीमसागर लोहावट हाल महादेव नगर अपने बहनोई के घर पर रहने वाले 16 साल के अभिषेक पुत्र बंशीलाल विश्रोई की करंट लगने से मौत हो गई। वह रात को घर की बालकनी में बैठा। तब पास से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन से उसे करंट लग गया। हादसे में उसका पेट बुरी तरह जल गया। इस पर उसे उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। उसके बहनोई बरजासर लोहावट निवासी रामेश्वरलाल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

