सूने फ्लैट मकान से मोबाइल लेपटॉप चुराने वाला शातिर गिरफ्तार
- पांच लेपटॉप और 19 मोबाइल बरामद
- आमजन से अपील बिल देखे बिना नहीं खरीदें इलेक्ट्रानिक सामान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने फ्लैट मकान से मोबाइल लेपटॉप चुराने वाला शातिर गिरफ्तार। कमिश्ररेट की रातानाडा पुलिस ने लेपटॉप और मोबाइल फोन चुराने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूने फ्लैट और मकान देखकर अंदर जाता और इलेक्ट्रानिक आइटम चुराकर ले जाता। आरोपी से पुलिस ने चोरी के पांच लेपटॉप और 19 फोन बरामद किए है।
डीसीपी पूर्व पीडी नित्या ने बताया कि लेपटॉप और मोबाइल फोन चोरी रोकने के लिए पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत के नेतृत्व में लगाई गई। हाईकोर्ट कॉलोनी 10बी में एक फ्लैट में रहने वाले शुभम के दो लेपटॉप 18 दिसम्बर को चोरी हुए थे।
गुजरात जेल से जोधपुर लाए चेन स्नैचिंग के मुख्य आरोपी को
पुलिस ने अब शातिर नकबजन सोजती गेट के अंदर तेलियों की मस्जिद के पास रहने वाले सैयद यासीन अली पुत्र शौकत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पांच लेपटॉप और 19 मोबाइल फोन चोरी के बरामद किए गए है। उससे अन्य चोरियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल सुभाष,भवानी सिंह,कांस्टेबल मोहनराम एवं सुभाषचंद आदि शामिल थे।
पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस उक्त घटना देखते हुए आमजन से अपील की है,आमजन किसी इलेक्ट्रानिक सामान मसलन मोबाइल,लेपटॉप आदि की खरीद से पहले बिल को जांच लें अन्यथा वे किसी कानूनी कार्रवाई में उलझ सकते हैं। बिना बिल ऐसे सामान नहीं खरीदें।
