Doordrishti News Logo

नाबालिग पर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग पर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप। जिला पूर्व में एक निर्माणाधीन भवन में पांच साल की मासूम बच्ची से दुराचार का आरोप लगा है। आरोपी नाबालिग बताया जाता है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट पर ही मामले का खुलासा हो पाएगा। बच्ची से मारपीट होना भी बताया गया है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार जिला पूर्व में एक भवन का कार्य इन दिनों चल रहा है। जहां पर बाहरी मजदूर परिवार के कुछ लोग रहते है। 23 मई को मजदूर परिवार के लोग काम पर चले गए। वापिस शाम को एक परिवार लौटा तो बच्ची ने बताया कि मजदूर के बेटे ने उससे गलत कार्य किया। उसके साथ मारपीट की।

रेस्टारेंट मैनेजर और स्टाफ से मारपीट

पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। साथ जिस पर मजदूर के बेटे पर आरोप है वह भी नाबालिग है। जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।