मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की डीएसटी वेस्ट और लूणी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मादक पदार्थ तस्करी के पांच हजार के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से फरार था। उसके रविवार को फींच आने की जानकारी पर पकड़ा गया।

साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस में 1 जनवरी से एलएचबी रैक

लूणी थाने एसआई गोविंदराम ने बताया कि डीएसटी वेस्ट प्रभारी एसआई महेंद्र कुमार की सूचना पर मादक पदार्थ तस्करी के वांटेड फींच निवासी बुधाराम पुत्र प्रहलादराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया। उस पर पांच हजार का इनाम था।
मामले में दो आरोपी शिवकर बाड़मेर हाल समदडी बालोतरा निवासी गोकलराम माली और जानियाना निवासी फूसाराम जाट को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था।