Doordrishti News Logo

घुमंतू जातियों के दस्तावेज पूर्ण करने के लिए लगाया कैंप

जोधपुर,घुमंतू जातियों के दस्तावेज पूर्ण करने के लिए लगाया कैंप।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री घुमंतू आवास योजना के तहत घुमंतू जातियों के आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण करने के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांसी बस्ती, रातानाडा में राज्य सरकार के निर्देशानुसार कैंप का आयोजन किया गया।

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मंडोर भजनलाल बिश्नोई ने बताया कि शिविर में यहां के परिवारों को विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु समुदाय जाति प्रमाण पत्र,पहचान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। राज्य सरकार की फ्लैगशिप स्कीम जिसमें पालनहार योजना एवं पेंशन योजना के साथ- साथ समाज कल्याण विभाग की अन्य स्कीमों से स्थानीय लोगों को लाभान्वित किया गया।

इसे भी पढ़ें – संत के 189वें समाधि दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

इस दौरान उपखंड अधिकारी जोधपुर दक्षिण पंकज जैन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक मनमीत कौर,परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र पवार,संस्थापक अधिकारी जानकी दास चौहान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजू सिंह सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के रूप में महानगर घुमंतू कार्य संयोजक लूणाराम,मेवाड़ा घुमंतू कार्य संयोजक नगर ललित,रातानाडा घुमंतू कार्य संयोजक अजय एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026