Doordrishti News Logo

इंदिरा रसोई के ठेकेदार की अलमारी से डेढ़ लाख रुपए की चोरी

  • रूम पर स्टाफ के चार लोग भी रहते है साथ
  • पुलिस कर रही जांच

जोधपुर,इंदिरा रसोई के ठेकेदार की अलमारी से डेढ़ लाख रुपए की चोरी। शहर के पाली रोड मधुबन हाउसिंग बोर्ड में किराए पर रहने वाले इंदिरा रसोई के ठेकेदार की अलमारी से डेढ़ लाख रुपयों की चोरी हो गई।

यह भी पढ़ें – जोधपुर से जयपुर-कोटा के रास्ते पुणे के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुक्रवार से

ठेकेदार के साथ स्टाफ के चार अन्य लोग भी रहते हैं। पूछताछ के बाद रुपयों का पता नहीं लगने पर अब भगत की कोठी थाने में रुपए चोरी की रिपोर्ट दी गई है। बाड़मेर जिले के कल्याणपुर स्थित सरवड़ी पुरोहितान हाल मधुबन हाउसिंग बोर्ड में किराए पर रहने वाले परबत सिंह पुत्र दुर्गसिंह ने यह मामला दर्ज कराया है।

उसका कहना है कि वह इंदिरा अन्नापूर्णा रसोई का ठेका ले रखा है। 21 अक्टूबर की शाम को वह डेढ़ लाख रुपए लेकर आया था और किराए के घर में अलमारी में रखे थे। अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को चेक किया तो रुपए अलमारी में नहीं मिले। रुपए 500-500 के तीन बंडल के रूप में थे। उसके साथ रहने वाले चार स्टाफ मेंबर से पूछताछ की उन्होंने पता नहीं होन की बात की।

भगत की कोठी पुलिस ने रुपए चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है। फिलहाल पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026