Doordrishti News Logo

सैलून में काम करने वाले युवक के अपहरण का मुख्य अपहृर्ता गिरफ्तार

  • बदमाशों ने नग्न वीडियो बनाया था
  • दो लाख की फिरौती लेकर छोड़ा था
  • क्रिप्टो लेने-देन की आशंका

जोधपुर,सैलून में काम करने वाले युवक के अपहरण का मुख्य अपहृर्ता गिरफ्तार। शहर के सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर सैलून में काम करने वाले एक युवक का 13 अक्टूबर को अपहरण कर लिया था। बाद में पांच सात लोगों ने मारपीट कर उसका नग्न वीडियो बनाया और दो लाख की फिरौती लेकर छोड़ा था।

इसे भी पढ़ेंगे – विवाह समारोह से लाखों के जेवरात से भरा बैग चोरी

युवक के मामा की रिपोर्ट पर सरदारपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने प्रकरण में गहन तफ्तीश कर अब एक आरोपी मुख्य अपहृर्ता को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। युवक से रूपयों की बरामदगी के प्रयास जारी है।

सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि मामले में गउघाट फतेह सागर निवासी की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसका भांजा कंप्यूटर और मोबाइल का अच्छा जानकार है। इन दिनों वह सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर एक सैलून की दुकान पर काम कर रहा है। 13 अक्टूबर को मेरा भानजा सुबह से ही पर सैलून पर कार्यरत था। शाम के लगभग 8 बजे परिचित मुकेश मरवड निवासी राजाराम सर्किल सूरसागर दुकान अपने एक व्यक्ति के साथ आया और बोला कि कोई रिलेटिव है जोकि बीमार है, उसके बाल काटने पांचवी रोड चलना है।

भानजा बाहर गया तो उसे बातों में उलझा कर अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गए। स्कूटी मुकेश चला रहा था, बीच में भानजा व पीछे एक अन्य युवक बैठा था। कुछ दूरी पर जाने के बाद भानजे ने विरोध किया,तब पीछे एक बैठे व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर मेरे भानजे को डरा धमकाया और बोला चुपचाप बैठा रहे नहीं तो तेरा यहीं काम तमाम कर करेंगे।

फिर स्कूटी से विभिन्न मार्गों से होते हुए किसी सूनसान जगह संभवत : कब्रिस्तान पर ले गए। वहां पर सात से आठ लोग बैठे-बैठे स्मैक का नशा कर रहे थे। उन्होंने मेरे भानजे के कपड़े उतारवा दिए और तीन-चार बदमाशों द्वारा पट्टों व लातों मुक्कों से मारपीट की और मारपीट करते का वीडियो बनाया।

बदमाशों ने कहा कि हम कह रहे हैं वैसा करो,नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। फिर मेरे भानजे के मोबाइल से एप खुलवाया और वीडियो बनवाया। वीडियो बनाते हुए 6 लाख रुपए की मांग की,कहा कि रुपए की कहीं से व्यवस्था करवा नहीं तो तूझे जान से मार देंगे।

इस पर भानजे ने अपने परिचित भरत चांवरिया को फोन किया। भरत बलदेवराम मिर्धा सर्किल पर बुलाया गया और वहां से एक बदमाश भरत को लेकर घटनास्थल पहुंचा और अपहरण कर्ताओं को एक लाख रुपए दिए। घटनास्थल से दूसरा व्यक्ति दूध मंदिर पहुंचा और मेरे एक अन्य परिचित राकेश विश्नोई से एक लाख रुपए लिए।

बदमाशों कुल 2 लाख रुपए की राशि फिरौती के रूप में लिया। साथ ही चार लाख की और व्यवस्था करने की मांग की। भरत चांवरिया की गारंटी पर मुझे रात्रि में 3 बजे छोड़ा गया। परिवादी मामा के अनुसार उसके भांजे को भरत चांवरिया ने घर तक छोड़ा। 14 व 15 अक्टूबर को भांजा गुमशुम होने पर मां के पूछने पर सारी बात बताई।

थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीम एसआई विश्राम मीणा के नेतृत्व में गठित करते हुए अब आरोपी शहीद राजाराम सर्कि ल के पास राजबाग सूरसागर निवासी मुकेश मरवड़ पुत्र नेमीचंद को गिरफ्तार किया गया है।

क्रिप्टो लेन देन की आशंका 
अपहरण के इस केस में पुलिस ने क्रिप्टो लेन देन की आशंका जताई थी। पकड़े गए आरोपी से अब पूछताछ किए जाने के साथ उससे रूपयों की बरामदगी एवं उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।

You missed