पुलिस लाइन में जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित
- पुलिस शहीद दिवस
- रक्तदान शिविर लगाया
- पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण
जोधपुर,पुलिस लाइन में जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित।राजस्थान पुलिस की ओर से सोमवार को शहीद दिवस का आयोजन जोधपुर कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धसुमन अर्पित किए गए।
यह भी पढ़ें – अनायना सिंघवी को ग्लोबल रिकॉग्निशन अवार्ड
पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों की तरफ से रक्तदान शिविर लगाने के साथ पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया गया और परेड का आयोजन हुआ। पुलिस शहीद दिवस पर राज्य पुलिस अकादमी मेंं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस कप्तान डीजीपी यूआर साहू की मौजूदगी में शहीद पुलिस कार्मिकों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित शहीद दिवस पर कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। पुलिस शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान में हिस्सा लिया। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह,डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव,डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज सहित सभी पुलिस अधिकारी कार्यकम मेें मौजूद थे।
इसी तरह रिजर्व पुलिस लाइन दईजर जोधपुर ग्रामीण में जोधपुर रेंज स्तरीय पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे रेंज महानिरीक्षक विकास कुमार सहित ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रामूर्ति जोशी और समस्त वृताधिकारी मौजूद थे।
पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण भी किया गया। शहीद जवानों को पुष्पांजलि के साथ जवानों को कर्तव्य पथ पर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया गया।
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

