Doordrishti News Logo

राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन

  • संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह ने दिए दिशा निर्देश
  • स्वच्छता,सुरक्षा व स्वास्थ्य की सर्वोत्तम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर

जोधपुर,राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन।राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के काउंसिल हॉल में आयोजित की गई।

यह भी पढ़िए – विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी,केस दर्ज

इस दौरान चिकित्सा सेवाओं एवं सुविधओं सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अस्पताल के लिए आवश्यक उपकरण,इंफ्रास्ट्रक्चर,एम्बुलेंस, स्टाफ,गार्डन,सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग व्यवस्था,गाईनिक आईसीयू वार्ड का उन्नयन,संपूर्ण चिकित्सालय परिसर में रोशनी की व्यवस्था, चिकित्सालय में नवीन उपकरणों की ख़रीद करना एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर महत्त्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक प्रस्तावों पर चर्चा के उपरान्त इनका अनुमोदन किया गया।

इससे पूर्व गत बैठकों के पालना प्रतिवेदनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संभागीय आयुक्त ने राज्य सरकार के निर्देशों की पालना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने रोगियों के लिए भोजन की गुणवत्ता व पेयजल की व्यवस्था तथा वेंटिलेटर्स के सुचारू रूप से संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

संभागीय आयुक्त ने अति आवश्यक बिन्दुओं के प्रस्तावों को राज्य सरकार के पास शीघ्र भेजने के निर्देश भी दिए,ताकि आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जाना सुनिश्चित किया जाये और अस्पताल प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारी से छोटेछोटे मुद्दों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिये।

बैठक में ज़िला कलेक्टर गौरव अग्रवाल,डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.भारती सारस्वत,अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ.योगिराज व्यास, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ.कमलेश चौधरी सहित राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के समस्त पदाधिकारी, सदस्य तथा आमन्त्रित सदस्य उपस्थित थे।

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026