उनके बयान केवल उनकी खिसियाहट दिखलाते है-शेखावत

बिना नाम लिए गहलोत पर केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना

जोधपुर,उनके बयान केवल उनकी खिसियाहट दिखलाते है-शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके बयान केवल उनकी खिसियाहट दिखलाते हैं।

यह भी पढ़िएगा – मजदूरी पर आनेजाने के लिए युवक ने चुराई बाइक

सोमवार को जोधपुर प्रवास पर मीडिया के एक सवाल पर शेखावत ने कहा कि सबको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। राजनीतिक टिप्पणियां करने से पहले अपने पांच साल में किस तरह के हालात थे? किस तरह से राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार कई गुना बढ़े थे? पेपरलीक के बारे में मैंने पहले भी कहा था।

जिस आदमी की सरकार होते हुए राजस्थान में पेपरलीक के मामले में इतनी सारी घटनाएं हुईं। लगातार वो खुद आगे बढक़र क्लीन चिट देते रहे। कहते रहे कि न इसमें सरकारी अधिकारी शामिल है,न राजनेता या कर्मचारी शामिल हैं,इस तरह की टिप्पणियां करते रहे।

शेखावत ने कहा कि आज जब हकीकत सामने आ रही है, तब बौखलाए हुए हैं। इस तरह के बयान देते हैं, लेकिन राजस्थान की जनता ने पिछले 5 साल का उनके शासन काल के उस कुराज को देखा है। वो अच्छी तरह से जानती और पहचानती है। उनके बयान उनकी खिसियाहट दिखलाते हैं।

आमजन से की मुलाकात :-
केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज़ सुबह भी निवास पर कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से मिले। उन्होंने सभी से आत्मीय मुलाकात की। समस्याओं को सुना यथा सम्भव निराकरण का प्रयास भी किया।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025