Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से जुआरी पकड़े

जोधपुर,विभिन्न स्थानों से जुआरी पकड़े। कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर जुआ खेल रहे 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। मंडोर थाने के एएसआई पूनमचंद ने भलावता बेरा मंडोर ओवर ब्रिज के पास ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे मिथलेश कुमार पुत्र जगदेव मंडल,विशाल कुमार पुत्र मखन पासवान और राधेश्याम पुत्र शिवलाल मंडल को गिरफ्तार कर दाव पर लगी 800 रुपये की राशि और ताश की जोड़ी जब्त की।

इसे भी देखें – देचू में एसयूवी आमने सामने भिड़ी,12 लोग घायल

इसी तरह नागौरी गेट थाने के हैड कांस्टेबल गोपाल सिंह ने नया तालाब सामुदायिक भवन के पास खाईवाली कर रहे राजू पुत्र नरसिंह और अब्दुल गफार पुत्र रमजान को गिरप्तार कर 13 सौ रुपए और पर्चिया जब्त की। बनाड़ थाने के हैड कांस्टेबल नरपतराम ने बनाड़ रेलवे फाटक के पास अनवर खां को खाईवाली करते पकड़ा और 500 रूपए जब्त किए।

जबकि मंडोर थाने की एसआई अरूणा ने नयापुरा मंडोर क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे श्यामलाल पुत्र जस्साराम को पकड़ा और 12 सौ रुपए जब्त किए। प्रतापनगर थानाधिकारी मुकेश कुमार ने प्रताप नगर बस स्टेण्ड के पीछे गली में गुब्बाखाई कर रहे जफर हुसैन पुत्र जहागीर हुसैन,आरिफ पुत्र मोहम्मद फाजिल व चन्द्रशेखर पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार किया।

थाने के एएसआई मदनसिंह ने प्रतापनगर बस स्टेण्ड के पीछे गुब्बाखाई कर रहे कैलाश पुत्र ओमप्रकाश,सुरेश पुत्र हीरालाल और ललित पुत्र खेमकरण,थाने के हैड कांस्टेबल धन्नेसिंह ने इसी क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे मोहम्मद हसन पुत्र अब्दुल जब्बार,कालू पुत्र रामू व मोहम्मद इमदाद पुत्र मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026