कोरोना संक्रमण का दूसरा दौर
जोधपुर, जिले में बढ़ते सक्रमण की रफ्तार को देखते हुए शुक्रवार को जिले की तमाम सीमाओं पर कुल 6 चौकियां स्थापित कर दी। पहले दिन बाहर से आने वाली सभी चौपहिया वाहनों को चेक किया गया। ग्रामीण एसपी अनिल कायल ने बताया कि इस दौरान कुल 47 चालान काटे गए। जो सभी बगैर मास्क के मिले थे। जिले की सीमाओं में खेड़ापा, बाप, ओसियां, बिलाड़ा, फलौदी व देचू में अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई। जहां पुलिस के जवानों ने मेडिकल टीम के साथ मिलकर सभी वाहनों को चेक किया गया। डीसीपी (मुख्यालय एवं यातायात) राजेश मीणा ने बताया कि कमिश्नरेट में भी 8 नाके बनाए गए हैं। जो अलग-अलग जगहों पर संचालित किए जा रहे हैं,जो रात्रि 10 बजे से सुबह 3 बजे तक होती है। जिनमें राज्य से बाहर आने वाली सभी वाहनों की चेकिंग के साथ कोरोना नेगिटिव की रिपोर्ट चेक की जा रही है।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

