Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्यता ग्रहण कर अभियान का किया शुभारम्भ

  • भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024
  • कार्यकर्ताओं ने सदस्यता कार्यक्रम को देखा लाइव
  • पार्टी का सदस्य घर बैठे भी बन सकता है

जोधपुर,प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्यता ग्रहण कर अभियान का किया शुभारम्भ।भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान-2024 का शुभारम्भ देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हाल में कार्यकर्ताओं द्वारा देखा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी तथा शहर विधायक अतुल भंसाली, महापौर वनिता सेठ,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए – दूधिया रोशनी से जगमगाएगा जोधपुर का रेलवे स्टेडियम

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि वर्तमान में चले रहे सदस्यता अभियान-2024 से पूर्व जितने भी भाजपा के कार्यकर्ता हुए हैं,वर्तमान व पूर्व सांसद,विधायक, जनप्रतिनिधि,राष्ट्र से लेकर बूथ ईकाई तक के कार्यकर्ता है,जो सक्रिय सदस्य रहे हैं उनकी सदस्यता समाप्त हो गई है। केन्द्रीय नेतृत्व की योजनानुसार नये सिरे से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत उनको पुनः भाजपा की दो चरणों में होने वाले सदस्यता अभियान प्राथमिक सदस्य एवं उसके बाद सक्रिय सदस्यता ग्रहण करनी होगी।

इसी श्रृंखला में भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से बीजेपी की सदस्यता ली। इस कार्यक्रम को संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 का नाम दिया गया है।

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पिछले सदस्यता अभियान में जोधपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। इस बार भी जोधपुर को प्रथम स्थान पर रहना है इसके लिए आज से ही घर-घर जाकर आमजन व 18-25 आयु के युवा वर्ग को भाजपा की रीति-नीति से अवगत करवाते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएं ताकि 2047 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का सपना साकार हो सके।

सूरसागर विधायक जोशी ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से ये सुनिश्चित करें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में जिन-जिन बूथों पर पार्टी कमजोर रही है उन बूथों पर घर-घर जाकर सदस्य बनाना है। सभी बूथ पर 33 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाने की रणनीति बनाएं।

पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह बताया कि इस स्कीम के तहत पूरे देश भर में कोई भी मिस्ड कॉल 88 00 00 2024,नमो ऐप,वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके पार्टी का सदस्य घर बैठे भी बन सकता है। भारतीय जनता पार्टी में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है,6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है।
संचालन जिला महामंत्री डॉ करणी सिंह खींची ने किया एवं धन्यवाद नेता प्रतिपक्ष व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने दिया।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री डॉ करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित,राजेन्द्र बोराणा,जगत नारायण जोशी,शशिप्रकाश प्रजापत,घनश्याम डागा,उपेन्द्र दवे, गणेश बिजाणी,भंवरलाल दैया, महेन्द्र तंवर,गीता भाटी,हंसराज प्रजापत,महेश व्यास,शोभित राठी, पुरूषोतम मूंदडा,अरविन्द सांखला, अचलसिंह मेड़तिया,अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण सोलंकी,सह-संयोजक संजय चंदीरामनी,आदित्य गहलोत,हेमेन्द्र गौड़,पंकज भाटी,मण्डल अध्यक्ष सुरेश भाटी,सुनिल भाटी,राकेश बागरेचा,महेन्द्र छंगाणी,हेमंत जानयानी,भेरूदास वैष्णव,कमलेश गोयल,सुरेश तेजी,राणाराम सिसोदिया,गजेन्द्र मेवाड़ा,घनश्याम भाटी,अनिल प्रजापत,विक्रम सिंह पंवार,हुकमसिंह इन्दा,रफीक लोहार,उमेश पलिया,जगदीश परिहार,कविता कृष्णमूर्ति,शुभम हंस,ऋषभ पुरोहित,रमेश डाबी, ओमप्रकाश मेवाड़ा,रेखा पंवार, धनराज बोराणा,चन्द्रशेखर प्रजापत, रामचन्द्र भाटी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम को लाइव देखा गया।