Doordrishti News Logo

ग्रामीणों को सोना बताकर धातु देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

  • अब तक 40 वारदातें करना किया स्वीकार
  • सवा तीन लाख रुपए जब्त
  • दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर आया पकड़ में

जोधपुर,ग्रामीणों को सोना बताकर धातु देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार। भोलेभाले ग्रामीणों को सोना बताकर धातु थमाकर ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। उससे अब तक 40 वारदातों का पता लगा है। आरोपी ठग से सवा तीन लाख रुपए भी जब्त किए गए हैं। जो उसने हाल ही एक होटल संचालक को ठगी का शिकार बनाया था।

यह भी पढ़ें-अंतराष्ट्रीय आफ्थल्मोलॉजी कांग्रेस में भाग लेकर जोधपुर लौटे डॉक्टर देसाई

थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि ओसियां में श्रीराम नगर निवासी किस्तूर राम पुत्र बिड़दाराम जाट पावटा में निजी अस्पताल के सामने होटल संचालक है। इस दौरान एक ठग ने उसे नकली सोने को असली बताकर साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए थे। इस संबंध में उसने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस टीम ने इस मामले में आरोपी द्वारा ठगी की वारदात के लिए आने जाने के रूट पर लगे करीब दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और राजीव गांधी कॉलोनी कुड़ी भगतासनी निवासी खुमाराम पुत्र तेजाराम को दस्तयाब किया। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही से ठगे गए 3.20 लाख रुपए भी बरामद किए गए।

गांव वालों का बनाता अपनी ठगी का शिकार 
थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि आरोपी ठग शातिर प्रवृत्ति,नशेड़ी और तेजतर्रार है जो ग्रामीण एरिए से आए लोगों को झांसे में लेकर ठगता है। वह विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर घूमता रहता है। घूमने के दौरान ग्रामीणों को मीठी-मीठी बातों में लेकर अपने विश्वास में लेता है। वह अपने पास आर्टिफिशियल खोटे धातु की बड़ी चेन रखता है जिसका वजन करीब एक किलो होता है। चेन के अगले भाग में एक छोटी कड़ी सोने की होती है।

फिर ग्रामीण को विश्वास में लेकर कहता है कि यह चेन सोने की है जो उसके मकान की नींव खुदाई के दौरान मिली तथा अब उसे रुपयों को आवश्यकता है इसलिए यह चेन सस्ते में बेच रहा हूं। वह चेन के आगे की असली सोने की कड़ी तोड़ कर देता है ताकि सुनार से जांच करवाने पर वह असली निकले।इसके बाद वह बाकी नकली सोने की चेन बेच देता था।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026