Doordrishti News Logo

मथानिया एटीएम नकबजनी का खुलासा,चार गिरफ्तार

  • वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर जब्त 
  • 5.25 लाख रुपए बरामद

जोधपुर,मथानिया एटीएम नकबजनी का खुलासा,चार गिरफ्तार।कमिश्ररेट के मथानिया पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की मध्य रात एसबीआई एटीएम नकबजनी का पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए चार शातिरों को पकड़ा है।

पुलिस ने इनसे वारदात में प्रयुक्त बोलेरो को जब्त करने के साथ 5.25 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें – मादक पदार्थ तस्करी का चार साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 25 अगस्त को जय सिंह राठौड शाखा प्रबंधक एसबीआई बैंक शाखा जेलू गगाड़ी मथानिया की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इनके अनुसार रात्रि करीब 02.27 बजे पर जरिए टेलिफोन इस बारे सूचना मिली थी।

शाखा में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से जानकारी हुई कि करीब 01.38 एएम पर एक सफेद बोलेरो केम्पर गाड़ी में तीन-चार आदमी मुंह कपड़े से ढका हुए सवार होकर एटीएम के सामने आए तथा एटीएम कक्ष का ताला तोडक़र दरवाजा खोलकर मशीन को बांधकर केम्पर से खींचकर उखाड़ दिया तथा गाडी मे डालकर बालेसर रोड की तरफ ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह,एसीपी मंडोर पीयूष कविया के सुपरविजन में नकबजनी की वारदात का खुलासा करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। 3 अलग-अलग टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज देखें गए और घटनास्थल के के आस-पास के सडक पर करीब 50-50 किलोमीटर तक के सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्ड खंगाले गए।

पैट्रोल पंप सैल्समैन से मिली अहम सूचना
पुलिस की टीमों को पैट्रोल पंप के सेल्समैन से महत्वपूर्ण सूचना मिली। जिस पर चार अभियुक्तों नेमीचन्द, दिनेश,सोनाराम व धन्नाराम को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपियों से 5,25,900 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो कै म्पर को जब्त किया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
पुलिस की टीम ने गगाड़ी मथानिया निवासी नेमीचंद पुत्र किरपाराम पालीवाल,करवड़ स्थित जुड निवासी दिनेश पुत्र सांवरराम भील,खेड़ापा चांदरख निवासी सोनाराम पुत्र अनाराम एवं करवड़ नेतड़ा निवासी धन्नाराम पुत्र गोविन्दराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर की इशिका सोनी को सीएस प्रोफेशनल में ऑलइंडिया रैंक

पुलिस टीम में यह भी रहे शामिल
थानाधिकारी राजेंद्रसिंह चारण, एसआई प्रहलादसिंह,एएसआई बंशीलाल,साइबर सैल के राकेश सिंह,हैडकांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल प्रेमराज,मांगीलाल, शैतानराम एवं रमेश भी शामिल थे।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026