Doordrishti News Logo

घंटे भर तक झमाझम बारिश से नहायी सूर्यनगरी,सड़कें बनी दरिया

जोधपुर,घंटे भर तक झमाझम बारिश से नहायी सूर्यनगरी,सड़कें बनी दरिया। शहर में सप्ताह भर बाद आज फिर मानसून सक्रिय हुआ। एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहरवासी नहा उठे। सडक़ें दरिया बन गई और चहुंओर पानी ही पानी दिखाई दिया। घरों से परनाले बह निकले। आसमां में बादल छाए होने से मौसम भी खुशनुमा हो गया।

यह भी पढ़ें – राहगीर युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटा

सप्ताह भर पहले हुई बारिश के बाद गर्मी और उमस बढऩे लगी थी। आज सुबह से ही भीषण गर्मी और उमस बनी रही। दोपहर बाद मानसूनी घटाएं घिरी और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश हुई। पहले छितराई बारिश हुई फिर पूरे शहर में जमकर इंद्रदेव बरसे। ग्रामीण इलाकों में भी जमकर बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया है।

शहर में सडक़ों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कईयों के वाहन पानी में फंस गए। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिन तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। जिसके चलते कई जिलों में भारी या अतिभारी बारिश हो सकती है। मारवाड़ में भी भारी बारिश के संभावना जताई गई है।