बड़ी तीज आज हाथों पर सजाई मेहंदी,मनाई धमोळी
राजदीप गार्डन में हुआ सांस्कृतिक आयोजन
जोधपुर,बड़ी तीज आज हाथों पर सजाई मेहंदी,मनाई धमोळी।भाद्रपद कृष्ण तृतीया पर गुरुवार को मारवाड़ का लोकपर्व बड़ी (कजळी) तीज को परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें गुरुवार को सुबह से रात चन्द्रोदय तक निराहार रहेंगी।
यह भी पढ़ें – एक ट्रेन की चपेट में आया,दूसरे की गाड़ी आवारा पशु से टकराई
महिलाएं शाम को तलाई पूजन व चंद्रदेव के दर्शन के बाद सत्तू, ऋतु फल और फैदड आदि परोसकर व्रत खोलेंगी। आज तीज की पूर्व संध्या पर शहर में धमोळी की धूम रही। तीज को लेकर महिलाओं में हाथों पर मेहन्दी रचाने के प्रति भी खासा उत्साह रहा।
तीज के उपलक्ष में मंदिरों में विशेष आयोजन किया जाएगा। शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में तीजणियों के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बड़ी तीज की पूर्व संध्या पर आज धमोळी मनाई गई। इसको लेकर शहरभर में तैयारियां की गई थी। धमोळी के अवसर पर परकोटे के भीतरी शहर के विभिन्न मोहल्लों में लागत मूल्यों पर मिठाई,नमकीन व चाट,पकौड़ी की स्टॉल्स लगाई गई। शहर में देर रात तक ये दुकानें खुली रही।
तीज का उपवास करने वाली महिलाएं व युवतियां धमोळी पर तडक़े तक व्यजंनों का लुत्फ उठाएगी। धमोळी पर नवविवाहितों के ससुराल की ओर से सत्तू,मिठाई, फल व वस्त्र आदि भेजने की परम्परा है।
कर्ई स्थानों पर हुए कार्यक्रम
तीज उत्सव को लेकर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। पाल रोड स्थित अरिहंत अदिता में निवासरत महिलाओं ने तीज उत्सव मनाया। विनिता अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोनिया राठी ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के लिए तीज क्वीन,एक मिनट प्रतियोगिता, हाऊजी,म्यूजिकल चेयर,ब्लाइंड गेम, फैशन शो,प्रश्नोत्तरी,बेस्ट ड्रेस आदि कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें – राहगीर युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटा
राजदीप गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और अन्य कई मनोरंजन कार्यकर्म आयोजित हुए। राजश्री कच्छवाहा,प्रणालिका कच्छवाहा,मानसी कच्छवाहा,मीना सांखला,सिंधु गहलोत,डॉ नेहा गहलोत,प्रेरणा सांखला,सोनू,पूजा, सुशीला सांखला,अनु पाटनेचा,ममता, गरिमा,मेघा पाटनेचा,दिव्या भाटी,परी पे माही भाटी ने झूला झूले। तीज करने वाली सभी महिलाओं ने बड़ो से आशीर्वाद लेकर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए तीज का व्रत करेंगी।