Doordrishti News Logo

असामाजिक तत्वों ने देर रात कई गाड़ियों को पहुंचाया नुकसान,पुलिस पहुंची

जोधपुर,असामाजिक तत्वों ने देर रात कई गाड़ियों को पहुंचाया नुकसान, पुलिस पहुंची। शहर के प्रतापनगर सदर थाने के पीछे सोमवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने आधा दर्जन से ज्यादा गाडिय़ों को नुकसान पहुंचाया। गाडिय़ों को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान देर रात तक नहीं हो पाई। क्षेत्र के लोग एकत्र होकर प्रतापनगर सदर पहुंचे। एहतियात के तौर पर आरएसी के जवानों को भी बुलाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी रही।

यह भी पढ़ें – घर की छत पर सोया युवक मृत मिला

सूचना मिलने के साथ ही एसीपी प्रतापनगर अनिल कुमार वहां पहुंचे। थाने के बाहर जमा लोगों से बात कर समझाइश की। असामाजिक तत्वों द्वारा दो तीन कारों के शीशे फोड़े गए, साथ ही आधा दर्जन दुपहिया वाहनों को क्षति पहुंचाई गई है। देर रात तक इस बारे में मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Related posts: