बालकनी गिरने से घायल हुई महिला की भी मौत

जोधपुर,बालकनी गिरने से घायल हुई महिला की भी मौत। शहर के मेड़ती गेट चौकी के सामने बेलदारों की गली में रविवार को मकान की दो बालकनी गिरने से स्कूटी पर सडक़ से निकल रही घायल हुई महिला ने भी आज उपचार के बीच अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में एक मजदूर की रविवार को मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए – शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,आठ मोटरसाइकिलें बरामद

मजदूर उदयमंदिर आसन निवासी अल्ताफ (28) पुत्र नूर मोहम्मद की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि फतेहसागर गऊघाट निवासी निशा (48) पत्नी लोकेश सिंह पंवार के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी सोमवार को दिन में मौत हो गई। बालकनी गिरने से पहले छत पर कूद जाने के कारण उदयमंदिर आसन निवासी कारीगर इमरान (38) पुत्र इमामुद्दीन के मामूली चोटें आई थी। इस बारे में सदर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

यह है मामला 
जानकारी के अनुसार कारीगर इमरान को मेड़ती गेट स्थित फारुख रंगरेज के मकान पर काम करना था। इमरान अपने साथ मजदूर अल्ताफ को भी ले गया था। रविवार को रिपेयर के समय दूसरे मंजिल की बालकनी भरभरा कर नीचे बालकनी पर गिरी। इससे दोनों बालकनी और साथ में अल्ताफ भी सडक़ पर गिरे।

स्कूटी पर गुजर रहीं निशा पंवार भी चपेट में आ गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। सदर कोतवाली के एसआई पुखराज ने बताया कि मकान मालिक फारुख रंगरेज ने 5 साल पहले मकान खरीदा था। उसने इसे तुड़वा कर नया बनवाया था।

वह रंगाई-छपाई का काम करता और यहीं पर अपने रंगे-छपे कपड़े और सामान रखता था। बालकनी में दरार आ गई थी। इसे ठीक करने के लिए ही कारीगर-मजदूर बुलाए थे। अल्ताफ बालकनी में नीचे बैठकर काम कर रहा था। इमरान पास ही चौकन्ना खड़ा था।

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025