भीतरी शहर में मकान की गिरी बालकनी,स्कूटी सवार महिला सहित दो मजदूर घायल

  • बेलदारों का बास में हुई रविवार को घटना
  • स्कूटी भी क्षतिग्रस्त

जोधपुर,भीतरी शहर में मकान की गिरी बालकनी,स्कूटी सवार महिला सहित दो मजदूर घायल। शहर के अंदरूनी क्षेत्र बेलदारों का बास में रविवार को एक मकान की बालकनी भरभरा कर अचानक से गिर गई। नीचे सडक़ से गुजर रही स्कूटी सवार तीन लोग चपेट मेंं आए और बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि मकान का पुनर्निर्माण किया जा रहा था। घायलों का महात्मा गांधी अस्पताल मेें उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें – पुलिस ने किया दस लाख की लूट का खुलासा,तीन गिरफ्तार

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया मकान पिछले सात-आठ साल से बंद था। इसे रंगाई का सामना रखने के काम में लेते थे। मकान जर्जर अवस्था में होने के कारण मजदूर को बुलवा कर मकान की मरम्मत के लिए लाया था। मजदूर घर का मुआयना कर उसे रिपेयर के लिए देख रहे थे,उसी समय वह बालकनी पर आ गए पहले से बालकनी में दरारें थी ऐसे में मजदूर सहित बालकनी गिर गई,दोनों मजदूर घायल हो गए। सडक़ से निकल रही एक महिला पर भी पत्थर गिरने से वह भी घायल हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मकान में इमरान व अल्ताफ मरम्मत का काम कर रहे थे। तब अचानक से बालकनी गिरी। हादसे में उदयमंदिर आसन निवासी 28 वर्षीय अल्ताफ को गंभीर चोट आई है। इमरान उसी के साथ काम कर रहा था उसके मामूली चोट आई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के समय बालकनी के नीचे सडक़ से स्कूटी लेकर निकल रही फतेह सागर निवासी निशा पंवार भी चोटिल हो गई।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025