Doordrishti News Logo

मंत्री पटेल ने किया तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण

  • व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

जोधपुर,मंत्री पटेल ने किया तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण।संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय,तहसील कुड़ी भगतासनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। पटेल ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – किराणा दुकान में चोरों ने लगाई सैंध,नगदी और परचूनी सामान चोरी

इस दौरान पटेल ने कार्यालयों में उपस्थिति पंजिका,विभिन्न लोक दस्तावेजों की जांच,रखरखाव की व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति और कार्यालय की साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत दी की वे अपने कार्यालय में तय समय पर उपस्थित होकर,अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। अन्यथा अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

संसदीय मंत्री पटेल ने कार्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए संबंधित कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026