Doordrishti News Logo

रेलवे बैंक ने मनाया हर घर तिरंगा महोत्सव

जोधपुर,रेलवे बैंक ने मनाया हर घर तिरंगा महोत्सव। रेलवे एम्पलॉईज को-ऑपरेटिव बैंकिंग सोसाइटी लिमिटेड,जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में रेलवे बैंक द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैंक के कर्मचारियों एवं ग्राहकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को घर लाने और भारत की आजादी को चिन्हित करने के लिए तिरंगे को फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पढ़ें – सारथी सखी सावन महोत्सव सीजन 2 का रंगारंग आयोजन

बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन कौशल कुमार,वाईस चेयरमैन अशोक सिंह सहित रेलवे के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा रिश्ता औपचारिक एवं संस्थागत रहा है।इस प्रकार सामूहिक रुप से ध्वज को घर लाना न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारी परमानन्द सहित रेलवे के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने हिस्सा लेते हुए तिरंगे को अपने घर पर लहराने की शपथ ली।

हर घर तिरंगा महोत्सव के अवसर पर बैंक के चेयरमैन कौशल कुमार, वाईस चेयरमैन अशोक सिंह बैंक कर्मचारी संजय अरोड़ा,कमल भटनागर,अजय कुमार,अरुणचौधरी, मोहनलाल, संगीता शर्मा, खुश्बू गौड़, रुबी शर्मा सहित बैंक के कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026