Doordrishti News Logo

करगिल वॉर के हीरो लांस नायक दीप चन्द की तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ

  • पूर्व सांसद गजसिंह ने दिखाई हरी झंडी
  • मुम्बई से करगिल तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा
  • उम्मेद भवन पैलेस से फ्लैग ऑफ किया
  • यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

जोधपुर,करगिल वॉर के हीरो लांस नायक दीप चन्द की तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ। पूर्व सांसद गजसिंह ने करगिल वॉर हीरो लांस नायक दीप चन्द द्वारा मुम्बई से करगिल तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का उम्मेद भवन से फ्लेग ऑफ कर रवाना किया। उन्होंने दीप चन्द को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। दीप चन्द के साथ यात्रा में अभिषेक गौतम भी हैं,जिन्होंने अपने शरीर व पीठ पर करगिल के शहीदों के नाम टैटू बनवा रखे हैं। इस अवसर पर उम्मेद भवन पैलेस के महाप्रबंधक मनु शर्मा, गौरव सामंती,ऋतुराज सिंह,सागर सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,भोम सिंह,शूर सिंह,आईदान सिंह,चैन सिंह ने भारत माता के नारे लगाकर यात्रा को रवाना किया।

यह भी पढ़ें – युवक से मारपीट कर सोने की चेन छीनी

करगिल शहीदो को किया नमन
पूर्व सांसद गज सिंह ने इस अवसर पर करगिल युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि करगिल का युद्ध भारतीय सैनिकों की बहादुरी का गौरवशाली इतिहास है। भारतीय सैनिकों की उस बहादुरी पर हम सभी को गर्व होता है। उन्होंने करगिल शहीदों के परिवारों की खुशहाली की कामना की।

करगिल युद्ध के अनुभव बताये
पूर्व सांसद ने उनकी करगिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके करगिल युद्ध के समय के अनुभव जाने। लांस नायक दीप चन्द ने बताया कि करगिल युद्ध के दौरान तोलोलिग पोस्ट पर ऊंचाई पर बैठे दुश्मनो के बंकरो को तोप से उड़ाया था।

दोनो पैर व एक हाथ नही
करगिल की लड़ाई के बाद संसद पर हमला हुआ,उस दौरान देश की सीमाओं पर भारतीय सेना को रिप्लाई किया गया। लांस नायक दीप चन्द राजस्थान की सीमा पर तैनात थे,क्लियर करते समय अचानक गोला बारूद में आग लग जाने के कारण ब्लास्ट हो गया व बुरी तरह जख्मी हो गये। दीप चन्द का इलाज के दौरान दोनो पैर व एक हाथ काटना पड़ा था।

Related posts: