Doordrishti News Logo

वाहन चोरों ने चार जगहों से चुराई गाड़ियां

जोधपुर,वाहन चोरों ने चार जगहों से चुराई गाड़ियां। कमिश्ररेट में सक्रिय वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों से चार गाडिय़ों को चुराया। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि आंगणवा निवासी सुनिल पुत्र मोतीलाल जोशी मथुरादास माथुर अस्पताल आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

यह भी पढ़ें – चाबियंस के साथ मिलकर निःशुल्क अभिनय के गुर सिखाएंगे व्यास दंपति

इसी तरह कलाल कॉलोनी गली नम्बर 11 नागौरी गेट निवासी महेन्द्र पुत्र हेमराज खटीक ने शास्त्री नगर पुलिस को बताया कि वह एमडीएम अस्पताल आया था जहां उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में गडेरों की ढाणी कालीबेरी निवासी सुरेश पुत्र स्व. गणपत राम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि सूरसागर क्षेत्र से उसकी बाइक को कोई चुरा ले गया।

जबकि चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में मूलत: फलसूंड हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी शंभूराम पुत्र नारायण राम कुमावत ने पुलिस को बताया कि सुभाष नगर विस्तार योजना शोभावतों की ढाणी आया था। जहां से उसकी गाड़ी चोरी हो गयी। उसने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026