Doordrishti News Logo

बैंक कर्मचारी मेडिकल शॉप पर दवाई लेने रुका,शातिर स्कूटी पर टंगा बैग ले उड़ा।

बैग में लेपटॉप के साथ जरूरी दस्तावेज थे

जोधपुर,बैंक कर्मचारी मेडिकल शॉप पर दवाई लेने रुका,शातिर स्कूटी पर टंगा बैग ले उड़ा। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड गायत्री नगर में एक एलएल0मेडिकल शॉप के निकट से बैंक कर्मचारी का लेपटॉप बैग चोरी हो गया। बैग में बैंक से संबंधित दस्तावेजों के साथ बैंक की चाबियां भी थी। इस बारे में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें – शिविर में उत्साह से रक्तदान किया

पुलिस ने बताया कि बिड़ला स्कूला के सामने वैष्णव नगर निवासी अर्जुनसिंह कोटेचा पुत्र भंवरसिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह आखलिया के पास में उज्जीवन बैंक में काम करता है। 30 जुलाई की शाम पौने आठ बजे वह बैंक से काम निपटा कर अपनी स्कूटी लेकर घर जा रहा था। तब रास्ते में गायत्रीनगर में एक मेडिकल शॉप पर दवाई लेने रूका था। उसने स्कूटी में अपना बैग लटका रखा था। वह दवाई लेकर लौटा तब तक उसका बैग कोई चुरा ले गया। बैग में उसका लेपटॉप, बैंक की चाबियां, कार की आरसी, डीएल, चार्जर, ईयरफोन सहित जरूरी दस्तावेज थे। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस अब बैग चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026