Doordrishti News Logo

आयुर्वेद विवि.में तीन दिवसीय शोध प्रस्तावों के परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जोधपुर,आयुर्वेद विवि.में तीन दिवसीय शोध प्रस्तावों के परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ। शहर के डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में तीन दिवसीय इंस्टिट्यूशनल रिसर्च कमेटी की बैठक का उद्घाटन किया गया।

आमजन के काम की खबर अवश्य देखें-31 जुलाई से पहले करवाएं पंजीकरण ताकि 1अगस्त से मिल सकेगा लाभ

बैठक में उन्होंनें कहा कि इस बैठक का उद्देश्य हमारे संस्थान में जारी सभी शोध परियोजनाओं की स्थिति का आकलन करना और उन्हें और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाना है। नई शोध परियोजनाओं के लिए अनुदान और संसाधनों का वितरण भी हमारी प्राथमिकता में रहेगा।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से आए शोधकर्ताओं ने परियोजनाओं के अपडेट प्रस्तुत किए और अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव प्रो.गोविंद सहाय शुक्ल ने कहा कि विवि स्तर पर छात्र-छात्रों को शोध कार्यों के लिए उचित अनुदान राशि दी जाएगी।

कमेटी के कार्यकारी सचिव दिनेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि तीन दिन चलने वाली बैठक में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली के शोध सलाहकार डॉ.अनिल कुमार द्वारा पहले दिन शरीर रचना,क्रिया शरीर,कौमारभृत्य एवं कायचिकित्सा के छात्र-छात्राओं के शोध कार्यो का परीक्षण किया।

Related posts: