Doordrishti News Logo

मारपीट कर रुपए छीने,गाड़ियों में की तोड़फोड़

जोधपुर,मारपीट कर रुपए छीने, गाड़ियों में की तोड़फोड़। शहर के कीर्ति नगर चौराहा के पास में एक युवक के साथ मारपीट कर रुपए छीन लिए गए। उसकी बाइक और मोपेड को तोडफ़ोड़ कर डाला। पीडि़त ने इस बाबत माता का थान थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – 8 करोड़ जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट-मुख्यमंत्री

पुलिस ने बताया कि अशोक कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी बालकराम पुत्र मोटाराम भील ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि कीर्ति नगर चौराहा के पास में विशाल सरगरा,रोहित सरगरा और उसके पांच सात साथियों ने मिलकर उसकी बाइक और मोपेड को तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। आरोपियों ने उससे रुपए भी छीन लिए। माता का थान पुलिस ने बताया कि नामजद के खिलाफ अब जांच आरंभ की गई है। आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।