Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की संपत्ति फ्रीज

ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर,मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की संपत्ति फ्रीज। मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी के विरूद्ध ग्रामीण पुलिस ने संपत्ति फ्रीज की कार्रवाई की है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करों पर नकेल कसने के लिये एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) के तहत जिला पुलिस द्वारा 11 सितम्बर 2023 को हनुमानराम पुत्र भल्लाराम विश्नोई निवासी चोढ़ा पुलिस थाना कापरड़ा जोधपुर के विरूद्ध मादक पदार्थ तस्करी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पति का अभिग्रहरण करने के तहत कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी।

यह भी पढ़ें – अलग अलग स्थानों से चोरों ने उड़ाई बाइक

कार्यवाही के तहत मंगलवार को सक्षम अधिकारी और प्रशासक, तस्कर और विदेशी मुद्रा छलसाधक (सम्पति समपहरण) व एनडीपीएस, दिल्ली द्वारा तस्कर हनुमानराम की तीन सम्पतियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ(2) के तहत फ्रिज करने के आदेश प्रदान कि ए गए।

फ्रीज की गयी सम्पति इस प्रकार है
1- निर्माणाधीन मकान-गांव चौढ़ा थाना कापरड़ा-अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए

2- जोधपुर-बर राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 25 सरहद विष्णु की ढाणी में खसरा नम्बर 234/209 में इडियन ऑयल कॉपोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पम्प की जमीन।

3-आईसीआईसी बैक में तस्कर/वान्छित अपराधी का खाता व उसमें जमा राशि।

तस्कर हनुमानराम विश्नोई और उनके परिवार के द्वारा विभिन्न तथ्यों को आयोग के समक्ष पेश किया गया लेकिन तथ्य सारगर्भित व सुसंगत नही होने पर इन तीन सम्पति को फ्रिज करने के आदेश दिए गए।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026