गुलाब सागर में गिरा युवक,पानी में डूबने से मौत
जोधपुर,गुलाब सागर में गिरा युवक, पानी में डूबने से मौत। शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव पानी में मिलने पर गोता खोर की मदद से बाहर निकाला गया। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड,आठ युवती और तीन युवक पकड़े
सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर जी सेक्टर गली नंबर 2 के रहने वाले मोहम्मद असलम पुत्र नेक मोहम्मद ने मर्ग दर्ज कराया कि उसका भाई 29 वर्षीय आसिफ अंसारी गुलाब सागर की तरफ आया था। यहां पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुुपुर्द कर दिया।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

