Doordrishti News Logo

बाइक को ओवरटेक करती बस ट्रक से भिड़ी,ट्रक चालक की मौत

  • बस सवार थी 25 सवारियां,सात घायल
  • बस वन विभाग की दीवार से जा भिड़ीं
  • बस चालक भी घायल

जोधपुर,बाइक को ओवरटेक करती बस ट्रक से भिड़ी,ट्रक चालक की मौत। शहर के जोधपुर -जैसलमेर रोड पर बड़ली पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह जोधपुर से शिव के लिए निकली एक निजी बस सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी।

हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार सात लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें – स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर एबीविपी ने विवेकानंद स्मारक पर की आतिशबाजी

बस चालक ने एक बाइक सवार को ओवर टेक करने का प्रयास किया और सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। बाद में बस वन विभाग की बनी एक दीवार में जा घुसी। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों को अस्पताल भिजवाया गया। बस का चालक भी इसमें घायल हुआ है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि 12वीं रोड बोंबे मोटर्स के पास से एक निजी बस आज सुबह यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। बस बाड़मेर मेें शिव के लिए निकली थी। जब यह बस बड़ली क्षेत्र जोधपुर-जैसलमेर रोड पर पहुंची तो एक बाइक सवार को ओवर टेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। ट्रक सही दिशा में चल रहा था। हादसे में ट्रक का चालक राजवा निवासी पन्नाराम पुत्र सोमाराम की मौत हो गई। बस चालक बालोतरा गिड़ा स्थित बाटाडू निवासी दुर्गाराम पुत्र खेताराम जाट भी घायल हो गया।

इधर सूचना मिलने पर राजीव गांधी नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद निजी बस वन विभाग की दीवार में घुस गई और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि बस में 20-25 लोग सवार थे। जिसमें सात लोग घायल हो गए। जिन्हें अन्य साधनों के माध्यम से तत्काल एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें – बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों का किया सम्मान

यह सवारियां हुई घायल
थानाधिकारी ढाका ने बताया कि बस में सवार सूरासागर निवासी 24 वर्षीय हेमलता पत्नी दिनेश कुमार, 45 साल की सूरसागर की ही चंदू देवी पत्नी जसराज,मंदसौर एमपी 35 साल की राजीबाई पत्नी सुरेश, बालेसर निवासी 41 साल का सवाई सिंह पुत्र श्रवणसिंह, एमपी मंदसौर निवासी 45 साल का मुकेश पुत्र ब्रदीलाल,गोटन नागौर के 75वर्षीय तायलराम पुत्र भीमाराम एवं शेरगढ़ के देवराजगढ़ निवासी 40 साल की पुष्पा पत्नी गोपालसिंह घायल हुए हैं।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026