एक और प्रकरण दर्ज,अब तक चार मामले हुए दर्ज
सूरसागर उपद्रव मामला
जोधपुर,एक और प्रकरण दर्ज,अब तक चार मामले हुए दर्ज। शहर के सूरसागर एरिया में गत 21 जून की रात को हुए उपद्रव में अब एक और प्रकरण पीडि़त पक्ष की तरफ से दर्ज करवाया गया है। अब तक इसमें चार प्रकरण दर्ज हो चुके हैं और 52 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की तरफ से एक प्रकरण पहले ही दिन दर्ज हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष की तरफ से एक-एक प्रकरण दर्ज कराया गया। अब एक और प्रकरण रविवार को दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें – नाथद्वारा में रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को चुनौती
सूरसागर पुलिस ने बताया कि 21 जून की रात को हुए घटनाक्रम में कागा कांगड़ी नागौरी गेट निवासी बबलू साबिर पुत्र कदिर खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी शफी बिल्डिंग में झाडू की दुकान में अज्ञात शख्स द्वार आग लगा दी गई और 28 हजार रुपए लूट लिए गए। उल्लेखनीय है कि उक्त रोज दो पक्ष के लोगों में विवाद के बाद भारी उपद्रव हुआ था। गाडिय़ा दुकानें जला दी गई थी। पुलिस ने जांच में 52 लोगों को गिरफ्तार किया था।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

