Doordrishti News Logo

एआई का अपराध अनुसंधान में सकारात्मक उपयोग करें-राज्यपाल

सरदार पटेल पुलिस,सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह

जोधपुर,एआई का अपराध अनुसंधान में सकारात्मक उपयोग करें-राज्यपाल। राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल पुलिस,सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का अपराध अनुसंधान में सकारात्मक उपयोग करें। उन्होंने विश्वविद्यालय को अपराध रोके जाने के लिए ’थिंक-टैंक’ के रूप में काम करने, अपराध विज्ञान से जुड़े विभिन्न अनुशासनों में उत्कृष्ट शोध और प्रभावी पुलिस शिक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपराध विज्ञान के शिक्षण में नवाचार का भी यह विश्वविद्यालय देश-विदेश का बड़ा केन्द्र बने।

यह भी पढ़ें – चित्रकारों ने एप्रन पर उकेरी अपनी भावनाएं

राज्यपाल मिश्र सोमवार को जोधपुर स्थित सरदार पटेल पुलिस,सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यक्ति और समाज के विकास से अत्यन्त गहरा रिश्ता है। हमें शिक्षा के बेहतरीन ढांचे एवं आदर्श मूल्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह है,जो व्यक्ति को अज्ञान, अनिश्चितताओं और अस्पष्टताओं से मुक्त करे। यह विश्वविद्यालय भी पुलिस एवं सुरक्षा के क्षेत्र में अस्पष्ट, अज्ञात और भ्रमित करने वाली जानकारियों के संदर्भ में आलोक पथ का संवाहक बने। मिश्र ने कहा कि भारत सदियों तक विश्वगुरु रहा है। और दुनिया को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित किया है। नालंदा एवं तक्षशिला इसके जीते-जागते उदाहरण हैं।

मिश्र ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नामकरण लौह पुरुष सरदार पटेल के नाम पर किया गया है। जिन्होंने रियासतों का एकीकरण करते हुए छोटी-बड़ी रियासत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। देश में मजबूत पुलिस व्यवस्था स्थापित करने में सरदार पटेल की महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलते हुए भारत को मजबूत पुलिस व्यवस्था देने वाले कार्मिक और अधिकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पुलिसिंग में समय अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’विकसित भारत’ संकल्प को पूरा करने में इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का भी योगदान रहे।

मिश्र ने कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के युग में साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।अपराधी तकनीक का इस्तेमाल करने लगे हैं, ऐसे में ’स्मार्ट पुलिसिंग’ आज के समय की बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा एवं वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में पुलिस विश्वविद्यालय को अपने पाठ्यक्रमों को समयानुकूल, उपयोगी और अद्यतन बनाना होगा। विश्वविद्यालय को पुलिसिंग,आतंरिक सुरक्षा,साइबर सुरक्षा,फोरेंसिक साइंस इत्यादि क्षेत्रों में शोध को अकादमिक गुणवत्ता एवं सामाजिक उपयोगिता सहित दोनों दृष्टियों से प्रभावी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इससे पुलिसिंग की विभिन्न विधाओं में शोध एवं अनुसंधान में युवा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

यह भी पढ़ें – एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए पोंधे

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगठित और साइबर अपराध के नये-नये स्वरूप देखने को मिल रहे हैं। इसलिए भारत सरकार ने आपराधिक न्याय से जुड़े तीन नये कानून लागू किए हैं जो न्याय की अवधारणा को मजबूत करते हैं। जिसमे समयबद्ध न्याय एवं पुलिस के लिए सीमाएं निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार छोटे अपराधों में सजा के तौर सामुदायिक सेवा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रमों में नये कानूनों के अध्यन का समावेश करे।

उन्होंने कहा कि अपराध विज्ञान, पुलिस विज्ञान और फोरेंसिक विज्ञान इत्यादि के तहत समय-संदर्भों और अपराध से जुड़े विशेष प्रकरणों के आधार पर पुलिस बलों के लिए नवीन पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय तैयार करे। इनमें सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की मदद के साथ फोरेंसिक वैज्ञानिक,मनावैज्ञानिकों, चिकित्सकों और सूचना और प्रौद्योगिकी में दक्ष विशेषज्ञों की मदद ले।

उन्होंने कहा कि संविधान हमारी उदात्त जीवन परम्पराओं का संवाहक है। उन्होंने ने युवाओं से आह्वान किया कि भारत के नव-निर्माण में आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, इसलिए संविधान में प्रदत्त मूल कर्तव्यों को आचरण में लाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पुलिस विश्वविद्यालय में भी संविधान पार्क का कार्य शीघ्र पूर्ण होगा।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर समाज को एक नयी दिशा देने की ओर कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह न्याय की प्रक्रिया में नये अनुभव के साथ कार्य कर देश की प्रगति में अहम योगदान देवें। बेढम ने विद्यार्थियों से कहा कि आप अपनी आजीविका के दौरान कई लोगो के जीवन में बदलाव ला पायेंगे इसीलिए में आपसे अपेक्षा करता हूँ कि आप हमेशा अपनी निष्ठा संविधान के प्रति रखेंगे। सच्चे लोकतंत्र को मजबूत करने में आप सब अपना योगदान भी देवें।उन्होंने योग का विद्यार्थी जीवन में महत्व भी बताया। कहा कि ज्ञान के साथ योग को भी अपनाएं,क्योंकि एक स्वास्थ्य शरीर में ही स्वास्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कुल 10 दीक्षार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। जिसमें चेतन्य कुन्द्रा को एम.टेक (साइबर सिक्योरिटी) वर्ष 2020-22 के लिए तथा काजल को एमएससी क्रिमिनोलॉजी एंड पुलिस स्टडीज वर्ष 2021-23 के लिए चांसलर्स गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। एमटेक (साईबर सुरक्षा) पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण कुल 27 दीक्षार्थियों को स्नातकोत्तर,एमए/एमएससी क्रिमिनलॉजी पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण, एलएल.एम क्रिमिनल लॉ पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण एवं बीए सिक्योरिटी मैनजमेंट पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण कुल 59 दीक्षार्थियों को स्नातकोत्तर में तथा 55 दीक्षार्थियों को स्नातक में बीए सोशल साईंस पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण कुल 57 दीक्षार्थियों स्नातक में एवं इस विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार 6 दीक्षार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।आरंभ में सभी को उन्होंने संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया।

यह भी पढ़ें – नाथद्वारा में रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को चुनौती

समारोह में पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक त्रिपाठी, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार,पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह,कुलसचिव अतुल प्रकाश,विश्वविद्यालय की प्रबंध मण्डल व शैक्षणिक परिषद् के सदस्य,विभिन्न संकायों के सहअधिष्ठाता,शिक्षक,अधिकारी, उपाधि एवं पदक प्राप्त विद्यार्थी सहित उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026