Doordrishti News Logo

रेलवे ने बेटिकट व अनियमित यात्रा के 20 हजार मामलों से वसूले 93 लाख रुपए

  • एक हजार से भी अधिक यात्री -गंदगी करते पाए गए
  • 1.17 लाख की वसूली

जोधपुर,रेलवे ने बेटिकट व अनियमित यात्रा के 20 हजार मामलों से वसूले 93 लाख रुपए।रेलवे ने बिना टिकट व आरक्षित कोचों में अनाधिकृत यात्रा करने वाले यात्रियों पर अपना शिकंजा कसते हुए एक माह में बीस हजार से भी अधिक मामलों से लगभग 93 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया है।

यह भी पढ़ें – कायलाना के पास मिली बाइक, पानी में तलाशने पर मिला युवक का शव

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोधपुर मंडल पर सघन टिकट जांच अभियान के दौरान जून में बिना टिकट,अनियमित यात्रा,बिना बुक सामान,गंदगी फैलाने और धूम्रपान के 20 हजार 175 मामलों से 92 लाख 81 हजार 660 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि मंडल के टिकट चेकिंग दलों ने विभिन्न रेल मार्गों पर ट्रेनों में औचक टिकट जांच कर बेटिकट यात्रियों को पकड़ा और रेलवे नियमानुसार उन पर जुर्माना लगाया। खेड़ा ने बताया कि टिकट जांच अभियान को और तेज किया जा रहा है।

पकड़े गए इतने बिना टिकट यात्री
टिकट जांच के दौरान ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर 12 हजार 845 बिना टिकट यात्रियों से 59 लाख 88 हजार 68 रुपए व अनियमित यात्रा के 6 हजार 173 मामलों से 31 लाख 52 हजार 892 रुपए बतौर किराया व जुर्माना वसूला गया है।

यह भी पढ़ें – नानी और दो दोहितियों की हत्या

गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से 1 लाख 17 हजार रुपए वसूले
जांच अभियान के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर गंदगी फैलाते पाए जाने वाले 1 हजार 57 यात्रियों से टिकट चेकिंग दस्तों ने 1 लाख 17 हजार 300,धूम्रपान करने वाले 85 यात्रियों से 16 हजार 950 तथा निर्धारित छूट से अधिक सामान के साथ यात्रा करने पर 15 यात्रियों से 6 हजार 450 रुपए जुर्माना वसूला गया है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026