Doordrishti News Logo

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बढ़ी हुई राशि का होगा सीधा हस्तांतरण

  • 27 जून को झुंझुनूं में होगा कार्यक्रम
  • मुख्यमंत्री लाभार्थियों से करेंगे संवाद
  • 88.44 लाख पेंशनर्स के खातों में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि होगी डीबीटी

जयपुर,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बढ़ी हुई राशि का होगा सीधा हस्तांतरण। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 27 जून को झुंझुनूं में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का पेंशनर्स के खातों में डीबीटी करेंगे। इस दौरान शर्मा लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

यह भी पढ़ें – पुलिस ने ड्रोन उड़ा कर घरों से तीन ट्राली पत्थर जब्त किए,अब तक 61 लोग शांति भंग में गिरफ्तार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि चुनाव पूर्व किया गया एक और वादा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास की भावना से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति व उनके परिवार को राज्य सरकार की सुविधाओं से लाभान्वित करने को प्रतिबद्ध है और आगे भी सरकार लोक कल्याण के कार्य जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत व विकसित राजस्थान का संकल्प भी पूरा करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2024 से पेंशन राशि 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपए दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – श्रीमाली ब्राह्मण महिला मंडल का नो दिवसीय गीत शिविर सम्पन्न

विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार बुजुर्गों व जरूरतमंदों को पेंशन देकर उन्हें आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है तथा तथा समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026