Doordrishti News Logo

मंदिर के कुंड में नहाने उतरा युवक डूबा,मौत

जोधपुर,मंदिर के कुंड में नहाने उतरा युवक डूबा,मौत।शहर के प्रताप नगर में स्थित भूतनाथ महादेव मन्दिर में आज सुबह कुंड में नहाने उतरा युवक पानी में डूब गया। उसे आधे घंटे की मशक्कत कर पानी से बाहर निकाला गया। काफी देर तक गोताखोर बंधु उसे बचाने का प्रयास करते रहे मगर वह बच नहीं पाया।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस बारे में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें – मगजी घाटी क्षेत्र में फिर चली अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी

गुरुवार की सुबह भूतनाथ मंदिर के कुंड में एक युवक के डूबने की जानकारी पर तुरन्त मालवीय बंधु टीम के गोताखोर दाऊलाल मालवीय,कमलेश सैन,ललित,हीरा राम मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसे मालवीय बंधुओं द्वारा फर्स्टएड के साथ हर तरह से बचाने का प्रयास किया गया मगर युवक बच नहीं पाया। उसकी पहचान बीकानेर निवासी प्रेम कुमार के रूप में की गई। वह यहां प्रतापनगर में अपने रिश्तेदार के पास आया हुआ था। मामले में पुलिस की तरफ से अब जांच की जा रही है।