Doordrishti News Logo

इंग्लिश हब संचालिका से उसी के पूर्व छात्र ने 20 लाख ठगे

  • छात्र इंग्लैंड में
  • साथियों संग मिलकर की ठगी
  • केस दर्ज

जोधपुर,इंग्लिश हब संचालिका से उसी के पूर्व छात्र ने 20 लाख ठगे।शहर के रातानाडा स्थित भास्कर सर्किल के पास में इंग्लिश हब चलाने वाली महिला से उसी के एक पूर्व छात्र ने ठगी करते हुए 20 लाख ऐंठ लिए। इसमें आरोपी छात्र ने अपने कुछ साथियों को संग लेकर वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त संचालिका ने अब रातानाडा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। नामजद छात्र इंग्लैंड में है। पुलिस ने प्रकरण में अब जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान

आदित्य द्वारकाधीश कॉलोनी खारडा रणधीर की रहने वाली तमन्ना पत्नी वीरेंद्र राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह रातानाडा भास्कर सर्किल के पास पार्वती विला में विक्टोरियन इंग्लिश हब चलाती है। उसके यहां पर पढऩे वाले बच्चे आगे जाकर विदेशों में नौकरी करते हैं। उन्हेें बकायदा इसके लिए ट्रेंड किया जाता है। 12 फरवरी 24 को उसके मोबाइल पर कुशल गहलोत का कॉल आया था। कुशल उसके यहां पर संस्थान में रहकर पढ़ाई कर चुका था और अब इंग्लैंड यूके में है।

उसने कॉल कर बताया कि उसने यूके में सब-वे नाम से एक फ्रेंचाइजी शुरू की है। जिसके लिए उसे तीन आदमियों की जरूरत है। जहां उन्हें यूके बुलाकर काम दिय जाएगा। मगर उसके लिए प्रति व्यक्ति 7.50 लाख रुपए लगेंगे। इस पर पीडि़ता तमन्ना ने कुशल गहलोत को अपने वाटसएप ग्रुप से जोड़ दिया। बाद में कोचिंग में ही तीन छात्र डगलाराम विश्रोई,नखतसिंह एवं भवानी सिंह ने यूके जाने की इच्छा जताते हुए प्रति से 7.50 लाख यानी कुल 22 लाख रुपए कुश गहलोत को दिए गए। रुपए ऑन लाइन के साथ उसके कुछ परिचित लवजीत गहलोत, संदीप आदि को दिए गए। यह रुपए 20 फरवरी 24 तक दे दिए गए थे।

यह भी पढ़ें – प्री मानसून गतिविधियां आरंभ होने के आसार बादलों की आवाजाही बढ़ी

रूपए लिए जाने के बाद कुशल गहलोत से छात्रों डगलाराम विश्रोई, नखतसिंह एवं भवानीसिंह को यूके बुलाने की बात को वह टालमटोल जवाब देता रहा। उससे जब रुपए वापिस मांगे गए तो उसने एक चेक भी अपने परिचितों के माध्यम से दिलवाया। जो बैंक से अनादरित हो गया। कुशल के साथियों ने संचालिका को धमकाया कि कुशल यूके में है और आप उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। पीडि़त संचालिका ने अब रातानाडा थाने में धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कराया है।

Related posts: