Doordrishti News Logo

प्री मानसून गतिविधियां आरंभ होने के आसार बादलों की आवाजाही बढ़ी

जोधपुर,प्री मानसून गतिविधियां आरंभ होने के आसार बादलों की आवाजाही बढ़ी। प्रदेश सहित पूरे मारवाड़ में पिछले ढाई माह से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो रही है,मगर मारवाड़ अब तक बारिश से अछूता रहा है। मौसम विभाग ने 20 जून से प्रदेश में प्री- मानसून बारिश की गतिविधियां बढऩे की उम्मीद जताई है। अरब सागर में बनी नमी से भीषण उमस की मार बनी हुई है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मानसून जमकर बरसता है और जल्द ही प्रवेश भी करता है। मगर इस बार बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज नहीं होने से मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें – हत्या प्रयास के 4 आरोपी गिरफतार

बुधवार को प्रदेश सहित मारवाड़ में बादलों की आवाजाही बढऩे से प्री मानसून बारिश के आसार बढ़ते दिखे हैं। आज शहर में बादलों की आवाजाही से धूप छांव की स्थिति बनी रही। सूर्यदेव के बादलों की ओट में जाने पर लोगों को धूप से कुछ राहत महसूस हुई। मौसम भी कुछ- कुछ खुशनुमा प्रतीत होने लगा।आसमां में बादलों की हलचल देख लगता है 20 जून के बाद प्री मानूसन बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने भी इसके लिए संभावना व्यक्त की है। आज शहर में तापमान 40 डिग्री के अंदर रहा। बादलों की आवाजाही से कुछ सुकून महसूस किया गया।

Related posts: