Doordrishti News Logo

वृद्धा को रस्सी से बांध टांके में डाला, पुत्रवधू पर संदेह

मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर,वृद्धा को रस्सी से बांध टांके में डाला,पुत्रवधू पर संदेह। मथानिया के संतोड़ा खुर्द गांव में सारणों की ढाणी खेत में बने टांके में मंगलवार को रस्सी से बंधा एक वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। संदेह के आधार पर घरवालों से पूछताछ की जा रही है। इधर आज सुबह मृतका का एमजीएच में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हुआ है।

यह भी पढ़ें – आईसीडीएस विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

एसीपी पीयूष कविया ने बताया कि सारणों की ढाणी निवासी गैरीदेवी 65 पत्नी नैनाराम जाट का शव मंगलवार को ढाणी के बाहर टांके में मिला।घरवालों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। वृद्धा के हाथ से लेकर पांव तक रस्सी बंधी हुई थी। परिजन के साथ-साथ अन्य लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव देख सभी घबरा गए। शाम तक घरवालों के साथ ही संदिग्धों के बीच आपसी वार्ता हुई।

यह भी पढ़ें – जोधपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को उद्घोषणा प्रभावित रहेगी

देर शाम पुलिस को संदिग्ध हालात में वृद्धा का शव मिलने की सूचना दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त पीयूष कविया व थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह चारण मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आया।एसीपी कविया ने बताया कि शव का आज एमजीएच में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। संदेह के आधार पर कुछ परिजन से पूछताछ चल रही है। मौत का कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed