Doordrishti News Logo

एक किलो सोना और दो किलो से ज्यादा चांदी चोरी कर ले जाने संदेह

  • कपड़ा कारोबारी के मकान में रैकी के बाद चोरों की बड़ी सैंध
  • परिवार के लोग बेटी के एडमिशन के लिए जयपुर गए
  • सोमवार की सुबह लौटने पर लगा पता
  • चोरों का मिला सुराग

जोधपुर,एक किलो सोना और दो किलो से ज्यादा चांदी चोरी कर ले जाने संदेह। शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र में गणपति नगर में रविवार- सोमवार की रात के बीच चोरी हो गई। नकबजनों ने एक कपड़ा व्यापारी के मकान में सैंध लगाकर वहां से एक किलो के तकरीबन सोना,दो से तीन किलो चांदी और दो ढाई लाख की नगदी ले गए। परिवार के लोग जयपुर बेटी के एडमिशन के लिए गए हुए थे। सोमवार की सुबह छह बजे ही यहां पहुंचे थे और चोरी का पता लगा।

यह भी पढ़ें – बाइक सवार छात्र से अफीम व डोडा पोस्त का चूरा बरामद

चोरी रात साढ़े बारह से पांच बजे के बीच हुई है। चोर साढ़े पांच बजे घर से निकलते देखे गए हैं, जबकि परिवार के लोग छह बजे ही पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मुुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज से चोरों का सुराग हाथ लगा है, संभवत: पुलिस मंगलवार को प्रकरण का खुलासा भी कर सकती है।

प्रतापनगर थानाधिकारी एसआई शिमला ने बताया कि गणपति नगर में धीरज मूंदड़ा का परिवार रहता है। वे पेशे से कपड़े की दुकान करते हैं। रविवार को परिवार के लोग बेटी के एडमिशन के लिए जयपुर गए थे। सोमवार की सुुबह छह बजे वापिस जोधपुर घर पहुंचे तब चोरी का पता लगा।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

थानाधिकारी एसआई शिमला के अनुसार परिवादी के अनुसार घर से एक किलो के तकरीबन सोना और दो से ढाई किलो चांदी चोरी हुई है। हालांकि अभी परिवार को भी पता नहीं है कि कितना सोना चांदी गया है। नगदी भी दो से तीन लाख की बीच हो सकती है। चोरों के पकड़े जाने पर ही प्रकरण का खुलासा हो पाएगा।

सीसीटीवी फुटेज मेें दिखे पहले रैकी फिर चोरी
आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज मेें पता लगा कि दो व्यक्ति द्वारा रात में रैकी की गई है। दो चोरों ने रात साढ़े 12 बजे घर के मुख्य द्वार से प्रवेश किया है। सुबह साढ़े पांच बजे वे चोरी कर घर से निकले। चोर और परिवार के बीच आधे घंटे का ही फासला रहा है। वे चोरी कर निकले और परिवार के लोग पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें – तीन दिन पहले घर से लापता युगल के शव गगाड़ी पैंपिंग स्टेशन नहर में मिला

चोरों का लगा सुुराग,खुल सकती है चोरी
पुलिस ने चोरी के इस प्रकरण में जल्द खुलासे की उम्मीद जताई है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमों के साथ डीएसटी को भी लगाया गया है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026