Doordrishti News Logo

तीन दिन पहले घर से लापता युगल के शव गगाड़ी पैंपिंग स्टेशन नहर में मिला

जोधपुर,तीन दिन पहले घर से लापता युगल के शव गगाड़ी पैंपिंग स्टेशन नहर में मिला। चामू चिडवाई गांव से 7 जून की रात को अपने घर से निकले युगल का शव रविवार को गगाड़ी नहर पंपिंग स्टेशन की जाली में फंसा मिला। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शवों को मथानिया सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। मथानिया थाने में इस बाबत मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। मृतक एक ही जाति के थे।

यह भी पढ़ें – दो सूने मकानों से चोरों ने लाखों के आभूषण और नगदी चुराई

मथानिया थाने के एएसआई मोती सिंह ने बताया कि चामू चिडवाई पाबूनगर के रहने वाले पूनाराम पुत्र भगवान ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री 22 साल की सीता 7 जून को अपने घर से निकल गई थी,उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी गांव से एक अन्य युवक 25 साल का अशोक पुत्र बद्री राम भी निकला था। दोनों की तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें – सुनार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने का प्रयास

इधर रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि राजीव गांधी लिफ्ट नहर के गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में दो शव पड़े हैं। इस पर उनकी पहचान सीता और अशोक के रूप में की गई। एएसआई मोतीसिंह ने बताया कि इस बारे में मर्ग दर्ज कर शव कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिए गए है। दोनों एक ही जाति के थे।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026