Doordrishti News Logo

नागादड़ी में सर्च अभियान जारी

दोपहर तक कोई नहीं मिला पानी में किसी के डूबने की आशंका में पुलिस और गोताखोर कर रहे तलाश

जोधपुर,नागादड़ी में सर्च अभियान जारी। शहर के मंडोर उद्यान स्थित प्राचीन जलाशय नागादड़ी में शुक्रवार को किसी के गिरने की सूचना मिली है। मंडोर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सिविल डिफेंस की टीम को भी बुला लिया। शाम को 4 बजे शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को खत्म हुए शाम के 7.30 बज गए,लेकिन न कोई शव मिला न ही कोई सुराग। रात और अंधेरा होता देख पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन बीच में ही छोड़ना पड़ा। आज दोपहर तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा। मगर कोई व्यक्ति पानी में नहीं मिला। पुलिस किसी के पानी में डूबने की आशंका में तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें – सूने मकान से चोर 20 लाख के आभूषण नगदी चुरा ले गए

मंडोर थानाधिकारी रमेश खिड़िया ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि नागादड़ी जलाशय के बाहर कपड़े पड़े हैं। किसी के इसमें कूदने की आशंका है। इस पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम शाम करीब 4.30 बजे मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शाम करीब 7.30 बजे तक भी जब उनके हाथ कुछ नहीं लगा तो उन्होंने अंधेरे के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया। आज एक बार फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया गया। मगर दोपहर तक कोई पानी में नहीं मिला।

यह भी पढ़ें – महिला ने फंदा लगाकर दी जान

फुटेज में नहीं दिखा कोई
थानाधिकारी खिड़िया ने बताया कि कोई नागादड़ी में डूबा है भी या नहीं, इसको लेकर संदेह है। वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने कपड़े देखकर किसी के अंदर डूबने का संदेह जताया,लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो उस तरफ जाता हुआ कोई नजर नहीं आया।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026