सूने प्लॉट और मकान से कीमती सामान चोरी
जोधपुर,सूने प्लॉट और मकान से कीमती सामान चोरी। सूने प्लॉट में घुसकर कीमती सामान चोरी करने और वहां लगे कैमरे क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा सूरसागर थाने में दर्ज कराया गया। जबकि निर्माणाधीन मकान से आरसीसी की प्लेटे और मोटर चोरी का मुकदमा मालिक ने रातानाड़ा थाने में दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें – सांचोर से जोधपुर एमडी ड्रग देने पहुंचा सप्लायर व लेने पहुंचा युवक गिरफ्तार
सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में भगत सिंह माग नागौरी गेट निवासी सरोज पत्नी शिव कैलाश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका स्नेहिल गार्डन के पास सूरसागर क्षेत्र में एक प्लॉट है जहां 31 मई की रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने प्लाट में सैंधमारी करके वहां पर रखा कीमती सामान चुराकर ले गए और वहां पर लगे कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
रातानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में डिगाड़ी कलां निवासी कमल पुत्र रामवतार शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका एक निर्माण कार्य विवेकानंद की मूर्ति संवित सर्कल के पास चल रहा है जहां से 31 मई की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति पानी की मोटर व आरसीसी निर्माण की 80 प्लेटें चुराकर ले गया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

