Doordrishti News Logo

बीकानेर सीएमएचओ व श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ एपीओ

कर्तव्य में लापरवाही

जयपुर,बीकानेर सीएमएचओ व श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ एपीओ।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी,श्रीडूंगरगढ़ को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दोनों अधिकारियों को एपीओ किए जाने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें – पेपर लीक के मास्टर माइंड को जोधपुर पुलिस ने दबोचा

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव के दौरे के दौरान बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहित सिंह तंवर अनुपस्थित थे। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ के बीसीएम ओ डॉ.जसवंत सिंह द्वारा कर्तव्य में लापरवाही सामने आई थी।

मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एपीओ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अधिकारियों को एपीओ करते हुए उनका मुख्यालय,निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं,जयपुर किया है।

प्रभारी सचिवों की रिपोर्ट पर नदबई पीएमओ एपीओ व कोटपूतली पीएमओ को हटाया। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव, कोटपूतली एवं जिला प्रभावी सचिव, भरतपुर की भ्रमण रिपोर्ट के आधार पर कोटपूतली पीएमओ डॉ.सुमन यादव को हटाकर उनके स्थान पर डॉ.चैतन्य रावत को पीएमओ लगाया गया है। नदबई पीएमओ डॉ.मनीष चौधरी को एपीओ किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026