Doordrishti News Logo

14 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर,14 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार।शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने 14 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – भगवान बुद्ध के विचारों को प्रचारित करने की जरूरत-गौतम

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि अशोक नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में ढाणा विश्रोईयान झंवर हाल वितराग सिटी के सामने अशोक विहार निवासी गणपत पुत्र पप्पाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर उससे 14 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी गांजा किससे लेकर आया इस बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: