Doordrishti News Logo

पांच जगह से बाइक चोरी

जोधपुर,पांच जगह से बाइक चोरी। शहर में वाहन चोरों ने पांच स्थानों को बाइक को चुराया है। संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। प्रताप नगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में जनता कॉलोनी विश्रामगृह के पास रहने वाले युनूस पुत्र मोहम्मद युसुफ ने पुलिस को बताया कि 6 मई की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को चुराकर ले गया।

यह भी पढ़ें – सोलर प्लांट लगाने व टेण्डर दिलाने के नाम पर पांच लाख ऐंठे

इसी तरह शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में गुड़ा विश्नोईयान बालाजी नगर निवासी पुखराज पुत्र हापूराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि सुलभ कॉम्पलैक्स के बाहर से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को चुराकर ले गया। महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में खेड़ापा के मोरनावड़ा हाल नागौरी गेट चौराहा के पास रहने वाले महिपाल पुत्र भंवरलाल जाट ने पुलिस को बताया कि 8 मई को मानजी का हत्था क्षेत्र में स्थित एक एकेडमी पर गया था। जहां पर पार्किग में खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई।

श्रीराम नगर माता का थान निवासी विजेन्द्रपाल सिंह पुत्र जबर सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि महामंदिर क्षेत्र की एक होटल के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।इधर उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि बम्बा मस्जिद के पास रहने वाले इरफान पुत्र मोहम्मद अख्तयार की बाइक स्टेडियम के निकट से चोरी हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026