Doordrishti News Logo

12वीं रोड पर होटल संचालकों के बीच मारपीट,परस्पर केस दर्ज

जोधपुर,12वीं रोड पर होटल संचालकों के बीच मारपीट,परस्पर केस दर्ज। बारहवीं रोड पर स्थित दाल बाटी और रेस्टोरेंट संचालकों के बीच हुए झगड़े के बाद दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, तोड़ फ़ोड़ और नकदी तथा कीमती सामान चुराकर ले जाने के परस्पर केस दर्ज कराए हैं।शास्त्रीनगर पुलिस जांच कर रही है। संदेह है कि इनके बीच में ग्राहकों की आपसी खींचतान को लेकर विवाद हो रहा है।

यह भी पढ़ें – पिता पुत्र में कहासुनी,बेटे ने रेलिंग में फंदा लगाकर दी जान

सुशांत सिटी पाली रोड निवासी हरखु उर्फ हरि पत्नी जोगेन्द्र कुमार जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 वीं रोड चौराहे पर संतोष रेस्टोरेंट के नाम से होटल है,जहां पर पड़ौसी होटल संचालक श्रवणराम और राजू शाम के समय आए और उसके भाई मुकेश के साथ मारपीट की और छीना झपटी की। झगड़े की सूचना पर वह भी होटल पर पहुंची तो पड़ौसी संचालक श्रवण,राजू और उसके दो तीन लोगों ने लोहे के सरिए व हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया और होटल में तोडफ़ोड़ करने के साथ गल्ले में रखे पैसे छीनकर ले गए।

बिलाड़ा के रावर हाल 12 वीं रोड चौराहे पर अनिता दाल बाटी एवं भोजनलाय चलाने वाले श्रवणराम पुत्र गोकुलराम विश्नोई ने क्रॉस केस दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ौस की होटल चलाने वाली हरखु और अन्य लोगों ने मारपीट की एवं नगदी छीनकर ले गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026