हादसों में दो की मौत
जोधपुर,हादसों में दो की मौत। शहर के देवनगर और प्रतापनगर थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव उनके परिजन को सुपुर्द कर दिए। इस बारे में मर्ग की कार्रवाई की गई है। देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में मियों की मस्जिद नागौरी गेट रोड निवासी मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इरफान ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रेल की रात्रि के समय उसके पिता मोहम्मद इरफान पुत्र अब्दुल सत्तार जो बोंबे मोटर सर्किल स्थित एक कंपनी के लिए काम करते समय लिफ्ट से गिर गए। बाद में उन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा।
यह भी पढ़ें – संत पीपाजी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
दूसरी तरफ प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे रहने वाले जयप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके मामा महेन्द्र सिंह पुत्र देवी सिंह जो देवी रोड ज्योति नगर चांदणा भाखर क्षेत्र में रहते थे। वे घर की सीढिय़ों से फिसल कर गिर गए। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उनकी बाद में मौत हो गई। प्रतापनगर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

