Doordrishti News Logo

ऑटो सवार युवकों ने बाइक सवार पर पत्थर से हमला कर 11 हजार व मोबाइल लूटा

जोधपुर,ऑटो सवार युवकों ने बाइक सवार पर पत्थर से हमला कर 11 हजार व मोबाइल लूटा। शहर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम के पास शौचालय के निकट गेट के बाहर बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर ऑटो में सवार चार पांच युवकों ने मारपीट की। पत्थर से हमला कर उससे 11 हजार रुपए और मोबाइल लूट कर ले गए। आरोपी बाद में भाग गए। इस बारे में देवनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-मऊ वीकली स्पेशल ट्रेन रविवार से

मसूरिया स्थित बालाजी रोड निवासी दिनेश चांडक पुत्र मेघराज चांडक की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह 18 अप्रेल की देर शाम को अपनी बाइक लेकर 12वीं रोड से बकरतुल्ला खां स्टेडियम के सामने से निकल रहा था। तब स्टेडियम के शौचालय के निकट गेट पर पहुंचने पर एक ऑटो में चार पांच लोग सवार होकर आए। उन लोगों ने रास्ता रोका और पत्थर से हमला किया। फिर उससे 11250 रुपए और मोबाइल लूट कर ले गए। पीडि़त की तरफ से देवनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं लगा है। पुलिस टैक्सी नंबर से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026