Doordrishti News Logo

93 वर्षीय बुजुर्ग ने घर से वोटिंग कर लोकतंत्र में निभाई सहभागिता

लोकसभा आम चुनाव-2024

जोधपुर,93 वर्षीय बुजुर्ग ने घर से वोटिंग कर लोकतंत्र में निभाई सहभागिता।भारत निर्वाचन आयोग के नवाचार से जोधपुर में सरदारपुर निर्वाचन क्षेत्र(127) में 93 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता हस्ती देवी ने सोमवार को होम वोटिंग की प्रक्रिया के तहत घर पर पोस्टल बैलेट के मध्यम से मतदान किया।

यह भी पढ़ें- नाबालिग बेटी दुबई से जोधपुर पहुंची, युवक अपहरण कर ले गया

हस्ती देवी ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव में वो मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ महसूस कर रही थी। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग के इस नवाचार से इस बार घर से अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के पश्चात उन्होंने खुश होते हुए कहा कि ये नवाचार इस बात की पुष्टि करता है की लोकतंत्र के निर्माण में एक एक वोट की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: