Doordrishti News Logo

तस्करी का चार माह से फरार वांछित अपराधी गिरफ्तार

जयपुर सीएसटी टीम की मदद से आरोपी दस्तयाब

जोधपुर,तस्करी का चार माह से फरार वांछित अपराधी गिरफ्तार। शहर की सूरसागर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में चार माह से वांटेड चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में चार माह से वांछित आरोपी भजनलाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भजनलाल जो पुलिस थाना देवनगर व पुलिस थाना चौपासनी हाऊसिग में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में वांछित अपराधी है।

यह भी पढ़ें – वारंटी के भाई के पास मिला अवैध अफीम का दूध और देशी कट्टा

मामले के अनुसार 7 नवंबर 23 को पुलिस निरीक्षक छतर सिंह मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त संदीप उर्फ सैण्डी पुत्र अर्जुनराम विश्नोई निवासी रामडावास पीपाड सिटी ग्रामीण हाल राजीव गांधी कॉलोनी थाना देवनगर के कब्जे से एमडी (मेफेड्रोन) 78.25 ग्राम जब्त की गयी। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी मांगी लाल विश्रोई ने बताया कि आरोपी भजनलाल के जयपुर मे छुपे होने का इनपुट मिला। जिस पर थानाधिकारी सूरसागर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जयपुर सीएसटी टीम को आरोपी भजनलाल की लोकेशन देकर दस्तयाब करने का निर्देश दिए गए। जयपुर सीएसटी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को दस्तयाब किया गया। मुलजिम के पास नकली दस्तावेज होने के कारण महेश नगर जयपुर शहर दक्षिण में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया।आरोपी भजनलाल पुत्र भंवर लाल जाति विश्नोई निवासी कालानी नगर ठाडिया पुलिस थाना चामू जोधपुर ग्रामीण जो एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना राजीव गांधी नगर में वांछित होने के कारण उसे जेल से गिरफ्तार कर लाया गया है। भजन लाल देवनगर व चौपासनी हाऊसिग बोर्ड पश्चिम में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों मे वांछित अपराधी है। पुलिस टीम में थानाधिकारी के साथ एएस आई गजेंद्र कुमार,कांस्टेबल मनीष, राजूसिंह,धर्माराम,शंकरलाल, सुरेश कुमार एवं वालाराम शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026